फडणवीस आज पुणे में इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने वाले कारखाने का करेंगे उद्घाटन

इस कार्यक्रम मे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पुणे की संरक्षक मंत्री सुनेत्रा पवार, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार भी शामिल होंगे। आरएमके स्पेसेस के प्रबंध निदेशक रंजीत रामदास काकड़े इस कार्यक्रम के संयोजक हैं।

ईआईएम भारी सामान ढोने के लिए बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक ट्रक बनाती है। इसके 55-टन वाले ‘अश्व’ इलेक्ट्रिक ट्रक में बैटरी-स्वैपिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे खत्म बैटरी को लगभग सात मिनट में बदला जा सकता है। यह तकनीकी समय की बर्बादी, डीज़ल की खपत और प्रदूषण को कम करने में मदद करती है।

यह कंपनी जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) को इलेक्ट्रिक ट्रक की आपूर्ति कर रही है और मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

आरएमके समूह के चेयरमैन रामदास काकड़े ने कहा कि ‘एनर्जी इन मोशन’ इस समूह का ही एक हिस्सा है। इस समूह ने इस वर्ष मावल तालुका में कुल 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोज़गार मिला है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरएमके ने पिछले सात सालों में मावल में 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया है और 10,000 से ज़्यादा प्रत्यक्ष नौकरियां दी हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान समुह ने 15,000 से ज़्यादा पेड़ भी लगाए हैं और इन उद्योगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कुल 11.2 मेगावाट क्षमता वाले सौर उर्जा परियोजना भी विकसित किए हैं।

Next Post

रोहित को कप्तान नहीं बनाएगी MI! कप्तानी के लिए सूर्या-तिलक के साथ इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे

Wed Oct 14 , 2026
मुंबई, आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड के बीच सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और बुमराह विकल्प हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस में IPL 2027 की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हार्दिक पांड्या को दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रेड […]

You May Like

Play sound