फूलों की वर्षा के बीच निकली भगवान लव कुश की शोभायात्रा

सीहोर। भगवान लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसने शहर का माहौल धार्मिक रंगों से भर दिया. हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में भगवान लव-कुश की सजी झांकी, पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और डीजे की धुनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, मेन रोड, लिसा टॉकीज, तहसील चौराहा और शुगर फैक्ट्री चौराहा होते हुए यात्रा लवकुश धर्मशाला पहुंची, जहां सामूहिक पूजन के बाद सुंदर गार्डन में इसका समापन हुआ. जगह-जगह सामाजिक संगठनों और नेताओं ने स्वागत किया. अखाड़ों के कलाकारों की तलवारबाजी और युद्धकला के प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया. समाज के वरिष्ठजन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया. यह शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और एकता का प्रतीक बनी.

Next Post

स्वर्ण सीढ़ी आरोहन सनातन धर्म का अनोखा संस्कार

Mon Aug 25 , 2025
आष्टा। सोमवार को स्वर्ण सीढ़ी समारोह हर्षोल्लास से आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, प्रदीप प्रगति, नरेंद्र कुशवाह, सुनील प्रगति, संजय जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र परमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे और श्रद्धा बिंदु श्रीमती यशोदा सोनी का सम्मान किया. इस अवसर पर कैलाश परमार […]

You May Like