भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी: गोयल

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को घोषणा की कि न्यूजीलैंड के साथ हुआ भारत का मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। श्री गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि यह समझौता ‘भारत और न्यूजीलैंड दोनों के हित में हैं।” इस समझौते पर इसी साल 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किये गये थे और न्यूजीलैंड की संसद ने इसे पिछले सप्ताह अनुमोदित कर दिया। उन्होंने कहा कि समझौते को लागू करने की सभी प्रक्रियें पूरी कर ली गयी हैं।

उन्होंने भारत के उद्योग और व्यवसाय जगत को ऐसे समझौतों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस समझौते के तहत भारत के शत प्रतिशत निर्यात को न्यूजीलैंड में शुल्क मुक्त प्रवेश मिलेगा जबकि भारत ने डेयरी, घरेलू किसानों की दृष्टि से मक्का, प्याज , चना, फलियां, चीनी और शहद जैसे तमाम संवेदनशील कृषि उत्पादों पर न्यूजीलैंड को कोई छूट नहीं दी है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इस समझौते को दोनों देशों में व्यापक समर्थन है। न्यूजीलैंड की संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष-दोनों ओर के 93 सदस्यों ने इसका समर्थन किया। केवल 29 सदस्य इसके विरोध में थे। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी हितधारक इस समझौते के खिलाफ अब तक कोई बात नहीं कही है।

श्री गोयल ने कहा, ”इस समझौते से न्यूजीलैंड के बाजार में उन देशों के उत्पादों के समक्ष प्रतिस्पर्धा में हमारी समस्याओं का समाधान होगा जिनका न्यूजीलैंड के साथ पहले से समझौता है।” उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने इस करार के तहत भारत में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की जिससे ‘हमें विदेशी पूंजी और नयी प्रौद्योगकी प्राप्त होगी। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड के निवेशकों को इस समझौते से भारत में विनिर्माण करने को प्रोत्साहन मिलेगा और वे यहां सस्ती लागत पर विनिर्माण कर के तीसरे देश को निर्यात कर सकेंग।

.....

Next Post

ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर रोक के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सोमवार को शीर्ष न्यायालय से तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसमें उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच विवाद के दौरान भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस […]

You May Like