
ग्वालियर।शिवपुरी लिंक रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम समेत आसपास की पूरी बस्ती भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गई है। स्थानीय निवासी एवं आश्रम के साधु संत प्रशासन से लगातार गुहार लगाते रहे, किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी।अंततः परेशान जनता ने हाइवे की सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों के घरों में पानी भरने से सामान का नुकसान हो रहा है। जाम की खबर लगते ही सांसद भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझा बुझा कर जाम खुलवा कर पानी निस्तारण कार्य चालू करा दिया है। सड़क के मुख्य नाले पर संस्थानों के अतिक्रमण और प्रशासन द्वारा जल निकासी के उचित प्रबंधन नहीं किए जाने से जल भराव की भयावह स्थिति बनी हुई है जिस वजह से आश्रम की गो शाला में एक सैकड़ा गौ वंश भारी परेशान है। राहत कार्य चालू करा दिया गया है। देखना यह है कि प्रशासन जल भराव से जूझ रहे जनसाधारण के लिए कोई स्थायी समाधान ढूंढता है या लोग ऐसी ही बदतर स्थिति में बेबस हो कर जान माल का नुकसान झेलते रहेंगे।
