उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।
अदालत ने खालिद को यह राहत इसलिए दी ताकि वह अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने खालिद को 16 से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत मंजूर की है , जिसके लिए उन्हें 20,000 रुपये की निजी प्रतिभूति और और उतनी ही रकम के दो जमानत देने होंगे।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि खालिद अदालत द्वारा लगाई गई सख्त शर्तों का पालन करेंगे। इसके अलावा वह किसी भी गवाह या केस से जुड़े किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं करेंगे तथा उन्हें अपना एक्टिव मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देना होगा और जमानत अवधि के दौरान इसे चालू रखना होगा।
आदालत ने आगे निर्देश दिया कि अंतरिम जमानत अवधि के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल न किया जाए। वह सिर्फ परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही मिलेंगे तथा उन्हें घर पर या बताई गई शादी की जगहों पर ही रहना होगा।
अदालत ने खालिद को 29 दिसंबर को संबंधित जेल अधीक्षक के समक्ष समर्पण करने का आदेश दिया गया है।

Next Post

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 75 फीसदी से अधिक मतदान

Fri Dec 12 , 2025
कोझिकोड, (वार्ता) नॉर्थ केरल के सात जिलों में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को शाम 06.00 बजे 75.38 फीसदी मतदान हुआ। वायनाड जिला 77.34 प्रतिशत मतदान के साथ टॉप पर रहा, उसके बाद मलप्पुरम जिला 76.85 प्रतिशत वोटिंग के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कोझिकोड में […]

You May Like