महापौर ने पकड़ी इंजीनियर और ठेकेदारों की दुखती रग

सतना:अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार महापौर योगेश ताम्रकार ने अपनी सख्त कार्यप्रणाली का संकेत देते हुए नगर निगम के सभी इजिनियरो की बैठक ले बीस प्रतिशत कम पर हुए सभी विकास कार्यो की सूची तलब कर ली उल्लेखनीय है कि नगर निगम में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण संविदाकार बड़े पैमाने पर विकास कार्य की निर्धारित सीएसआर दर से काफी कम दर पर निविदा जमा कर ठेका हासिल कर लेते हैं और बाद में गुणवत्ताविहीन काम कर आपसी मिलीभगत से बिल पास कर लेते हैं. यह काम वर्षों से नगर निगम में गिरोहबंदी की तरह चल रहा है.

पूर्व में भी महापौर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया था .तब उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही करने में यह कह कर असमर्थता व्यक्त की थी कि टेंडर का अनुबंध हो जाने के बाद वो कुछ नही कर सकते हैं. पिछले दिनों लगातार गुणवत्ताविहीन विकास कार्यो की शिकायतें मिलने के बाद स्वयं मौके पर जब उन्होंने काम देखा और ठेकेदार पर सख्ती करनी चाही तो दर कम होने का जिक्र कर ठेकेदार ने सुधार में आनाकानी कर रहे हैं.

गुरुवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर पालिक निगम सतना स्थित महापौर कक्ष में आज इंजीनियरों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक ली.बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए गए कि क्षतिग्रस्त सड़कों पर सी आर एम का कार्य किसी भी परिस्थिति में गुरुवार सायं तक पूर्ण किया जाए। साथ ही, ऐसे समस्त कार्य जो 20 प्रतिशत कम की श्रेणी में आते हैं, उनकी सूची भी शाम तक अनिवार्य रूप से तैयार की जाए।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर बैठक में इंजीनियर गण अरुण तिवारी , आर. पी. सिंह , के. पी. गुप्ता , दीपक बागरी , आकाश बट्टी , मनीष वर्मा , सुलभ पाठक , सुहालिया अंसारी , हेमराज सिंह , रवीराज सिंह , श्रीमती हर्षिता एवं श्रीमती ऋचा गौतम उपस्थित रहे।
चर्चा यह भी
चर्चा की बात को यदि सही मान ली जाय तो महापौर ने नगर निगम के सभी इजिनियरो को खुली चेतावनी भी दे दी है कि अगर किसी के क्षेत्र में गुणवत्ताविहीन कार्य पाया जाता है तो कार्यवाही में अब कोई कोताही नही बरती जाएगी.बताया गया है कि महापौर के बदले रुख से अब नगर निगम का अमला भयभीत नजर आ रहा है. खाने कमाने के आदी हो चुके नगर निगम के अधिकारी अब नया काम लेने से बचने लगे हैं

Next Post

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को भेजे राहत सामग्री से भरे तीन कंटेनर

Fri Sep 26 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) भारत ने गुरुवार को चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान को राहत सामग्री से भरे तीन कंटेनर भेजे, जिनमें खाद्य सामग्री, वाटर प्यूरीफायर, जनरेटर सेट और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “हाल ही में आए भूकंप के […]

You May Like