कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों को शुक्रवार को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप अपने लोकसभा सदस्यों को जारी किया है। इसमें व्हिप जारी करने का कारण नहीं बताया गया है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने सदस्यों को शुक्रवार को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को सदन में पारित करने के लिए गिलोटिन पर विचार किया जाना है और पार्टी के रुख को मजबूती देने के लिए सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। गिलोटिन के जरिए सरकार जल्द से जल्द विभिन्न मंत्रालयों की अनुपूरक मांगों को पारित करती है।

Next Post

आप ने दिल्ली और पंजाब में महिलाओं को किया गुमराहः सचदेवा

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिला सम्मान योजना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब दोनों ही जगह महिला सम्मान भत्ते का सपना दिखा कर […]

You May Like