घर की दूसरी मंजिल से गिरे मासूम की मौत

भोपाल। काजलीखेड़ा इलाके में शनिवार को घर की दूसरी मंजिल से गिरे एक डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के एक आवासी परिसर में घनश्याम चधर अपनी पत्नी और अपने बच्चे के साथ निवासरत हैं. डेढ़ साल का बच्चा बच्चे मोक्ष, सुबह के समय अपने घर की दूसरी मंजिल से गिर गया. इस दौरान उसके माता-पिता भी घर में ही थे. पिता घनश्याम अपने घायल बच्चे को लेकर तुरंत ही जेके अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है. मोक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

Next Post

डराने की सुपारी लेकर किया व्यापारी पर हमला, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। बैरागढ़ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी नीरज जिनयानी पर हलमा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान रतलाम निवासी फरहान और मंदसौर […]

You May Like