ग्वालियर: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ग्वालियर आए। उनके साथ किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी ग्वालियर आए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मुरार सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।
इसके बाद दतिया जिले के लिये प्रस्थान किया। दतिया में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दतिया में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और टिकट को लेकर अब नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
