भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे 405 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा संगम वृहद रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां भाग लेकर युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन भी करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का शौर्य और पराक्रम देश के इतिहास की अमर गाथा है और उनकी गौरवगाथा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
