जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने चंडालभाटा में दबिश देकर 40 लीटर डीजल समेत युवक को पकड़ा है।टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि चंडालभाटा में एक्टिवा में दो कुप्पिया ले जाते दिखे सतीश भवेदी 22 वर्ष वर्ष निवासी गोहलपुर को रोका गया।
कुप्पियों को चैक करने पर दोनो कुप्पियों में कुल 40 लीटर डीजल होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर डीजल एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एम पी 20 एस एम 4602 जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
