
शिवपुरी। जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एनएच-46 पर एक बड़ा हादसा टल गया। शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक देहरादा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलटा। हादसे में ट्रक चालक विनोद धाकड़ को चोटें आईं। ट्रक में लदे गैस सिलेंडर खाली थे, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
तीन दिन पहले 6 गायों की मौत हुई थी। इसी इलाके में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने छह गायों को कुचल दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। अब फिर गाय को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हो गई।
