दमोह से हटाए गए एसपी श्रुतकीर्ति ने ग्वालियर में संभाला सेनानी का पदभार

ग्वालियर: राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने ग्वालियर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें ग्वालियर स्थित 13वीं वाहिनी (एसएएफ) की कमान सौंपी गई है।​नवनियुक्त सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी इससे पहले दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थे।

दमोह में उनके कार्यकाल को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और बेसिक पुलिसिंग में नए नवाचारों के चलते वे खासे चर्चित रहे हैं। ​संवेदनशील मामलों का किया त्वरित निराकरण दमोह एसपी के रूप में सोमवंशी ने कई बेहद संवेदनशील और पेचीदा मामलों का त्वरित निराकरण कर पुलिस की साख को मजबूत किया था।
​ग्वालियर में प्राथमिकताओं पर रहेगा जोर
13वीं वाहिनी का प्रभार लेने के बाद उन्होंने वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में 13वीं वाहिनी की कार्यकुशलता और अनुशासन को एक नई दिशा मिलेगी। अधिकारियों और जवानों ने गुलदस्ता भेंट कर नए सेनानी का स्वागत किया।

Next Post

Ramcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस

Tue May 19 , 2026
साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ट्रेलर में अभिनेता राम चरण एक अलग ही लुक में नजर आ रहे है। ये फिल्म 4 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। निर्देशक बुची बाबू […]

You May Like