
रीवा। रीवा जिले के मनगवां थाना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। मनगवां थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ सहित दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा रीवा ज़ोन के आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में की गई है।
निलंबित किए गए आरक्षकों में बृजकिशोर और विजय यादव के नाम शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार संबंधित प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद यह कदम उठाया है।
बताया जाता है की कर्तव्य में लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अनुशासनहीनता या कदाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
