प्रशासकीय सेवायें सुदृढ़ तरीके से आमजन तक पहुंचे

सतना/मैहर /म.प्र. प्रशासकीय इकाई पुर्नगठन आयोग के सदस्य अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मैहर जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संपन्न बैठक में प्रषासकीय सेवाओं को सुदृढ़ तरीके से आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप त्वरित रूप से पहुंचाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किये गये। इस मौके पर कलेक्टर मैहर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेष प्रताप सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, एसपी मिश्रा सहित समस्त तहसीलदार, विभागों के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, नगर पंचायत, नगर पालिका के सीएमओ भी उपस्थित रहे।

प्रषासकीय इकाई पुर्नगठन आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में संपन्न प्रषासनिक और विभिन्न विभागों के जिला स्तर से मैदानी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रथम बैठक में मैदानी स्तर पर सेवाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतें, अनुभव की गई समस्याओं की जानकारी ली गई और निदान के संबंध में सुझाव भी लिये गये।म.प्र. प्रषासनिक इकाई पुर्नगठन आयोग के सदस्य ए.के. सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और प्रषासन के अधिकारियों की द्वितीय बैठक में राजस्व और पुलिस के समन्वय से कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन और प्रषासकीय सेवाओं को दक्षतापूर्वक तीव्र गति से आमजन तक पहुंचाने के संबंध में पुलिस और राजस्व के अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किये गये। इनमें प्रषासनिक इकाइयों की सीमाओं का युक्ति-युक्तकरण, नये विकासखण्ड एवं नई इकाईयों का गठन, स्वीकृत पद संरचना और व्यवस्थागत समस्याओं के निराकरण के संबंध में सुझाव लिये गये

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है द केरल स्टोरी 2, 13वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

Thu Mar 12 , 2026
द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने करीब 1.39 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 38.44 करोड़ पहुंच गया। विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए […]

You May Like