हादसा: कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, तीन लोग सुरक्षित निकाले गए, चार अब भी फंसे

छिंदवाड़ा। शुक्रवार शाम 6 बजे बैतूल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार लोग अब भी कुएं के अंदर कार में फंसे हुए हैं।

चित्रकूट से मुलताई जा रहे थे पंडित

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी सात लोग चित्रकूट से मुलताई जा रहे थे। यह लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब टेमनी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी।

मौके पर अफरा-तफरी

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह कार से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार में सवार चार लोग गहरे कुएं के पानी में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस कर रही रेस्क्यू

सूचना मिलते ही सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवान रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से कुएं में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।

हाईवे पर जाम, लोग चिंतित

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। राहगीरों ने रुककर कार में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। मौके पर माहौल बेहद तनावपूर्ण और चिंताजनक बना हुआ है, लोग लगातार कुएं के पास खड़े होकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।

Next Post

त्योंथर को आईटीआई, रिवर कॉरिडोर और गीता भवन की सौगात

Fri Sep 19 , 2025
रीवा। आज यहां आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योंथर की जनता को विकास की कई सौगातें दीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में श्रीकृष्ण तीर्थ और गीता भवन बनाए जाएंगे तथा नगर निगम व नगर परिषदों में भी गीता भवन निर्मित होंगे, ताकि गीता का संदेश हर घर-नगर तक […]

You May Like