सतना:नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना द्वारा 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को विशेष ऑनलाइन राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की अग्रिम राशि केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी। अग्रिम ऑनलाइन भुगतान करने वाले करदाताओं को शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार रिबेट (छूट) का लाभ प्रदान किया जाएगा।
डॉ.शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु शिविर में नकद एवं चेक के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान संबंधी आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध रहेगी, ताकि वे आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकें।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए 10 जुलाई को आयोजित विशेष ऑनलाइन राजस्व वसूली शिविर का लाभ उठाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की अग्रिम राशि ऑनलाइन जमा करें और शासन द्वारा प्रदत्त रिबेट का लाभ प्राप्त करें।
