संघ राष्ट्र के लिए समर्पित, उससे डरें वही जो भारत के खिलाफ: रामेश्वर

भोपाल: संघ स्थापना दिवस और विहिप के अपना त्यौहार अपनों से व्यवहार अभियान के अवसर पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और प्रियंक खड़गे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी कान खोलकर सुन लें,नेहरू से लेकर इंदिरा व राजीव गांधी तक ने संघ को कुचलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

शर्मा ने कहा कि संघ राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित है, उससे डरने की जरूरत केवल उन्हें है जो हिंदुस्तान के खिलाफ हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कश्मीर बाढ़ के समय स्वयंसेवकों ने बिना भेदभाव सभी की मदद की थी।विहिप के अभियान पर उन्होंने कहा कि हमें उन्हीं व्यापारियों से सामान खरीदना चाहिए जो स्वदेशी भावना रखते हों और ग्राहक को भगवान मानते हों। शर्मा ने कहा, संघ के खिलाफ बोलना कांग्रेस की आदत है, लेकिन संघ 100 नहीं, हजार साल तक रहेगा।

Next Post

गुजरात में भाजपा ने निर्दोष किसानों के ख़िलाफ़ चलाया दमन चक्र : आप

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बर्बर तरीके से निर्दोष किसानों पर लाठियां बरसाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े और उनके ख़िलाफ़ दमन चक्र चलाया। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि […]

You May Like