किश्तवाड़ में आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी

जम्मू (वार्ता) सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई।

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ के कंजल मांडू में एक संयुक्त तलाश अभियान चल रहा था।” इसमें कहा गया कि आतंकवादियों का पता चल गया है और अभियान जारी है।

सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की जिसका जवाब दिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा,“गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली।”

गौरतलब है कि इससे पहले 24 जून को पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने किश्तवाड़ जिले में तलाश अभियान शुरू किया था। किश्तवाड़ के मरवान इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया,“संदिग्धों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद मरवान के दूरदराज के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।”

Next Post

अलकायदा से जुड़े संगठन ने किया तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) माली के कायेस में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से तीन भारतीय नागरिकों का अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन ने अपहरण कर लिया है। अपहृत तीनों सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। भारत सरकार ने एक बयान में अपहरण पर गहरी चिंता जताते हुए कहा […]

You May Like