पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र समेत कई पर गंभीर आरोप

देवास। जिले के मीरपुरखेड़ी निवासी शंकरलाल और उनकी पत्नी शैतानबाई ने जिला कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर पुश्तैनी जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनकच्छ तहसील के ग्राम बवाई की 0.40 हेक्टेयर भूमि पर फर्जी मुख्तियारनामा और ऋण दस्तावेजों के आधार पर अवैध रजिस्ट्री की गई। शंकरलाल के अनुसार 2014-15 में 35 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनके एवज में बनाए दस्तावेजों को भूमि हड़पने के लिए इस्तेमाल किया गया।

शिकायत में बताया गया कि 16 जुलाई को देवेंद्र अटारिया (जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया के पुत्र) और अन्य दबंग हथियारों के साथ पुलिस व राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में जबरन कब्जा करने पहुंचे। शंकरलाल की पत्नी शैतानबाई को गालियां दी गईं और धमकाया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना सोनकच्छ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

उन्होंने सभी आरोपियों पर कार्रवाई, फर्जी रजिस्ट्री की निरस्ती और पीड़ितों की सुरक्षा की मांग की है। मामला कलेक्टर कार्यालय में विचाराधीन है और ग्रामीणों में भारी रोष है।

Next Post

‘यमुना जल पाइप लाइन परियोजना’ को पुनर्जीवित करने की दिशा में तेजी से शुरु कर दिया काम-चौधरी

Tue Aug 5 , 2025
नयी दिल्ली/जयपुर, 05 अगस्त (वार्ता) केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि ‘यमुना जल पाइप लाइन परियोजना’ को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस और तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। यह परियोजना राजस्थान के जल-संकटग्रस्त जिलों चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित कई क्षेत्रों को राहत देने जा रही […]

You May Like