भेल भोपाल में ज्ञान अर्जन सप्ताह 2025 का सफल समापन

भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल द्वारा 5 से 11 सितम्बर 2025 तक 10वां ज्ञान अर्जन सप्ताह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम थी – “कोलैबोरेशन फॉर एग्जीक्यूशन एंड डाइवर्सिफिकेशन”। इसमें कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन यूनिट प्रमुख एवं महाप्रबंधक प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा मुख्य वक्ता डीआरडीओ चेयर (एमेरिटस) डॉ. सुधीर मिश्रा की उपस्थिति में हुआ।

अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने कहा कि सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है और भेल राष्ट्र निर्माण में नित नए आयाम स्थापित करता रहेगा। उन्होंने इस सप्ताह को एचआरडी टीम की दूरदृष्टि और सतत प्रयासों का परिणाम बताया।

डॉ. मिश्रा ने “स्ट्रैटेजिक ओरिएंटेशन एंड प्लानिंग, आइडेंटिफिकेशन एंड एनालिसिस ऑफ अपॉर्च्युनिटीज” विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने भारत की रणनीतिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सुखोई-30 के डिज़ाइन इंजीनियरिंग, ब्रह्मोस मिसाइल के एकीकरण और ऑपरेशन सिंदूर में उसकी महती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा तकनीक आज विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और अनेक देश भारत के साथ सहयोग एवं संयुक्त उपक्रमों में रुचि ले रहे हैं।

सप्ताह भर में कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें ओएनजीसी के लिए कस्टमर ट्रेनिंग ऑन अल्टरनेटर ट्रबलशूटिंग एंड मेंटेनेंस, मल्टी स्किलिंग ट्रेनिंग, क्विज प्रतियोगिता, मशीन लर्निंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स, 3डी प्रिंटिंग प्रतियोगिता और लीडरशिप सेशन्स प्रमुख रहे।

समापन अवसर पर बिजनेस राइटिंग, क्विज, नॉलेज शेयरिंग और 3डी प्रिंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाप्रबंधक (एचआरडी) टी.यू. सिंह एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचआरडी) सुरेखा बंछोर के नेतृत्व तथा उमेश कुमार सावले और तरुण कुमार कौशिक के संयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सीधी-सिंगरौली एनएच-39 निर्माण के लिए 396 करोड़ का टेण्डर जारी

Thu Sep 11 , 2025
सीधी। लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी-सिंगरौली के निर्माण के लिए 396 करोड़ का टेण्डर जारी किया गया है। यह टेण्डर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के बाद जारी हुआ। गौरतलब है कि सीधी-सिंगरौली फोरलेन का निर्माण कार्य एक […]

You May Like