जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर निवासी एक महिला पर डेरी मालिक अश्लील कमेंट करता है। जिसकी हरकतों से महिला तंग आ गई है। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला निवासी पुराना शोभापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति प्रायवेट काम करते है।
घर के पास रहने वाले रजनीश सिंह ठाकुर की दूध डेयरी है। डेढ़ माह से रजनीश उसे देखकर अश्लील इशारे करने के साथ अश्लील कमेंट करता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
