इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा में नाबालिग छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई. बताया जा रहा है कि बालक ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उसमें 5 हजार रुपये हारने के कारण मानसिक तनाव में था.मृतक की शिनाख्त उदय पिता विजय(16) निवासी नया बसेरा के रूप में हुई है. उदय 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने दो बहनों व एक बड़े भाई में सबसे छोटा था.
परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे और उदय घर पर अकेला था.पिता जब काम से घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया. आनन-फानन में चाकू से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.शुरुआती जांच और परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि उदय ऑनलाइन गेम में करीब 5 हजार रुपये हार गया था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में आ गया था. एमआईजी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
