चावल सस्ता, गेहूँ-चीन महँगी, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के दाम घट गये जबकि गेहूँ महँगा हो गया। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। चीनी की कीमत बढ़ गयी।

चावल की औसत कीमत करीब नौ रुपये की नरमी के साथ 3,802.20 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूँ 10 रुपये महँगा हुआ और 2,849.23 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी लगभग 22 रुपये की मजबूती के साथ 3,317.21 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका।

सरसों तेल औसतन 177 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। मूँगफली तेल में 102 रुपये की गिरावट रही। वनस्पति 14 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। पाम ऑयल 35 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल का भाव 61 रुपये और सोया तेल का 104 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत पाँच रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चना दाल 15 रुपये और तुअर दाल करीब 99 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गयी। उड़द दाल में 44 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वहीं, दाल मूँग आठ रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 31 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक महँगी हुई।

 

 

Next Post

एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को लेकर भय फैला रही है पेट्रोलियम लॉबी: गडकरी

Sat Aug 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पेट्रोलियम लॉबी पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण 20 प्रतिशत करने के मुद्दे पर लोगों के मन में डर पैदा कर रही है। उन्होंने एक मीडिया समूह के परिचर्चा कार्यक्रम के एक सत्र में कहा […]

You May Like

मनोरंजन