ग्वालियर। आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम बडैरा में फोन पर गाली-गलौज के बाद तीन लोगों द्वारा अपने घर की छत पर चढ़कर हवाई फायर करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार फरियादी रामसेवक गुर्जर पुत्र होतम सिंह गुर्जर, उम्र 54 साल, निवासी ग्राम बडैरा, थाना आंतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार आरोपी गंधर्व गुर्जर, मेवाराम गुर्जर और विवेक गुर्जर, निवासी ग्राम बडैरा ने उसके लड़के के साथ फोन पर गाली-गलौज की। फरियादी का आरोप है कि फोन पर विवाद के बाद आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गए और वहां से हवाई फायर किए। आंतरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 76/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 125, 296, 351(2), 351, 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।
Next Post
संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन हंगामे के नाम रहा, जहाँ लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई
Thu Aug 13 , 2026
नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन था, जो कुल 19 बैठकों के बाद संपन्न हो गया। इस पूरे सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भारी गतिरोध बना रहा। महत्वपूर्ण विधेयकों का […]

You May Like
-
2 years ago
स्लॉट से ज्यादा समिति ने कर ली खरीदी
-
5 months ago
भारतबेंज ने महाराष्ट्र में खोली दो नयी डीलरशिप
-
5 months ago
अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत