महापौर रंगपंचमी की गेर में नहीं होंगे शामिल

इंदौर: इस साल महापौर रंगपंचमी पर नगर निगम की गेर में मुखिया के तौर पर शामिल नहीं होंगे. इसका कारण भागीरथपुरा की घटना है, जिसमें दूषित पानी से 36 मौतें हो गई थी. यह बात अलग है कि नगर निगम के वाहन और टीम गेर में शामिल होंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस साल रंगपंचमी की गेर में शामिल नहीं होने का एलान किया है.

यही नहीं महापौर ने हर साल अपने घर पर मनाए जाने वाले फाग उत्सव का कार्यक्रम नहीं रखा है. महापौर भार्गव ने आज कहा कि भागीरथपुरा में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित होने से इस साल मैं किसी कार्यक्रम में भाग नही लूंगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि रंगपंचमी पर नगर निगम की टीम और वाहन गैर में शामिल होंगे और उसका प्रतिनिधित्व किसी और को सौंप कर परंपरा बरकरार रखी जाएगी.

Next Post

निगम ने रंगपंचमी गैर मार्ग से केबल हटाई

Wed Mar 4 , 2026
इंदौर: शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गैर के लिए सड़क से अव्यवस्थित केबल वायर हटाने का अभियान शुरू किया. निगम ने यह कार्रवाई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए की है. आज केबल वायर हटाने का अभियान सराफा चौराहे से सराफा थाने तक चलाया गया.नगर […]

You May Like