झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

जबलपुर: विजय नगर निवासी एक युवती पर झपट्टा मारकर लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक साक्षी पटेल 31 वर्ष निवासी स्कीम नम्बर 14 विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9-45 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहलते हुये फोन पर बात कर रही थी.

उसी समय पीछे से स्कूटी जैसे दुपहिया वाहन से 2 व्यक्ति आये एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से आईफोन कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 30 हजार रूपये का छुड़ाकर एसबीआई चौक तरफ भाग गये।

Next Post

हेराफेरी कर अंगूठे लगवाए, नहीं दिया राशन, दर्ज हुई एफआईआर

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत हिनौतिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान में गरीबों को मिलने वाले अनाज में घोटला हुआ। राशन दुकान के विक्रेता और कर्मचारी ने मिलकर गरीबों के अंगूठे तो लगवाए लेकिन उनके हिस्से का सैकड़ों क्विंटल अनाज बाजार में ठिकाने लगा दिया। मामले की जांच के बाद खाद्य […]

You May Like