हादसा: खुले गड्ढे में गिरने से कोर्ट में ड्यूटी करने वाले युवक की मौत

सतना: संतथाम स्कूल के सामने ग्राउंड पर सड़क किनारे खुदाई के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की अनदेखी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई। रविवार की रात बाइक से गुजर रहे दुर्गेश पटेल (उम्र लगभग 30-31 वर्ष, निवासी मंडला) की खुले गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्गेश पटेल मैहर कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था। वह यहां सरस्वती नगर स्थित दददी प्रसाद त्रिपाठी के मकान में किराए से रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे। अंधेरे में गड्ढे का अंदाज़ा न लग पाने के कारण दुर्गेश अपनी बाइक सहित उसमें जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि खुदाई कार्य के दौरान सुरक्षा के बुनियादी उपाय किए जाते तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे चल रहे निर्माण या खुदाई कार्य पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Post

डॉक्टरों को हटाने और एफआईआर की मांग पर प्रदर्शन

Mon Sep 29 , 2025
इंदौर:एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज नहीं खाने को लेकर जयस ने आज रैली निकालकर प्रदर्शन किया. इस दौरान हजारों की संख्या में आदिवासी अर्धनग्न अवस्था में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने को लेकर […]

You May Like