सीहोर। हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और क्षेत्रवासियों के सहयोग से शहर के बस स्टैंड के बाद जयंती कालोनी में बनाई जा रही आयोजित महायज्ञों में 21 कुंडीय 5 मंजिला यज्ञशाला आकर्षण का केंद्र है. संत श्री कटारे बाबा ने बताया कि यज्ञशालाओं का निर्माण आमतौर पर बांस, लीप्टिस, कुश और नारियल की रस्सियों का उपयोग करके किया जाता है। ये 5 से 7 मंजिल तक ऊंची हो सकती हैं, जो लगभग 55 फीट तक की ऊंचाई तक पहुंचती हैं. पंडित श्री कटारे ने बताया कि हमारे ब्रह्मलीन पिता श्री द्वारा करीब 232 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है और हमारे द्वारा भी अब तक 88 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है और करीब 12 मंदिर निर्माणाधीन है. यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के द्वारा आहुतियां दी जाएगी. 19 अपै्रल को कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ तथा मानस सम्मेलन का आयोजन होगा.
