जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में बदमाशों ने एक बाइक में आग लगा दी और भाग गए।पुलिस ने बताया कि श्रीमति पूना बाई यादव 55 वर्ष निवासी सोनी कालोनी शास्त्रीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके लडके जित्तू यादव की मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 20 एन.के. 6187 है जो आंगन में खडी थी, रात्रि पारस पटैल एवं उसके साथी आये और पुरानी रंजिश को लेकर उसके लडके की मोटर सायकल मे आग लगा दिये, जिससे लडके की मोटर सायकल जल गई, मोटर सायकल जलने से करीब 25000 रूपये का नुकसान हुआ है।
Next Post
मिजोरम में इस वर्ष टीबी से 121 लोगों की मौत
Tue Oct 21 , 2025
आइजोल, (वार्ता) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मिजोरम के सार्वजनिक स्वास्थ्य परिदृश्य पर टीबी का साया मंडरा रहा है और जनवरी से 10 अक्टूबर के बीच 121 मौतें दर्ज की गई हैं। एनटीईपी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि […]

You May Like
-
3 months ago
मदद के बहाने जालसाजों ने बुजुर्ग को लगाई चपत