सिंधी समाज का विरोध प्रदर्शन, अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल द्वारा आज समाज के इष्ट देव के विरुद्ध अमित बघेल की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के लोग शहीद गेट से रैली के रूप में निकलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अमित बघेल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, महामंत्री प्रदीप आरतवानी, सचिव दिनेश मेंघानी, डी.डी. मेंघानी, शंकर सचदेव, राजू भूरानी, नरेश तलरेजा, राम आसुदानी, बंटी गोगिया, बलदेव खेमानी, वासु गोलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

वोटिंग का अधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र: डॉ मोहन यादव

Thu Nov 6 , 2025
पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी और गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व […]

You May Like