वोटिंग का अधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र: डॉ मोहन यादव

पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी और गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सांस्कृतिक अभ्युदय की राह पर आगे बढ़ रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि विकास का पहिया तब तेज़ चलता है जब सुरक्षा मजबूत और राजनीति पारदर्शी हो।

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी बिहार में हार तय देखकर पहले से बहाने बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलयुग में वोटिंग का अधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र है, इसी से झूठ बोलने वालों को सबक सिखाइए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में किसान, युवा, महिला और गरीब वर्गों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं से हर वर्ग सशक्त हुआ है और अब बिहार में विकास और सांस्कृतिक गौरव के नए द्वार खुलेंगे।

Next Post

संसदीय समिति का दौरा: अजा जजा कल्याण योजनाओं की समीक्षा

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संबंधी योजनाओं के लिए मध्यप्रदेश के अध्ययन दौरे पर आई संसदीय समिति ने गुरूवार को भोपाल में इन वर्गों के कल्याण की योजनाओं एवं उनकी वर्तमान सामाजिक आर्थिक स्थिति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। संसदीय समिति ने […]

You May Like