जन,गण,मन राष्ट्रगान के साथ आज कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चून कुमारी स्टेडियम बैढ़न में

सिंगरौली : 76 वां गणतंत्र दिवस कल रविवार को धूमधाम एवं आन-बान के साथ मनाया जायेगा। इस महापर्व के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में होगा। जहां चन्द्रशेखर शुक्ला कलेक्टर तिरंगा फहराकर सलामी देंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत- प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि का समारोह स्थल में आगमन प्रात: 8.58 बजे होगा। समारोह प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी से प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रात: 9.5 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। परेड के निरीक्षण के बाद 9:30 बजे वे मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। प्रात: 9.55 बजे मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमोंं का आयोजन प्रात: 10.35 बजे से होगा। तत्पश्चात 11.15 बजे झांकियो का प्रदर्शन तथा 11.45 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 26 जनवरी की शाम 6 बजे नगर निगम सिंगरौली के अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी देने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।

संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों के दो दलों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि भारत पर्व में जबलपुर के कलाकार मिठाई लाल चक्रवर्ती एवं उनके दल द्वारा बुदेंली लोकगीत का गायन किया जायेगा। वही घसिया गुदुमबाजा लोकनृत्य चंद्रकांत पांडेय एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। भारत पर्व में मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया।

Sun Jan 26 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like