भोपाल। साइंस सेन्टर के भव्य आडीटोरियम मे राष्ट्रीय दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मध्य रीजन का शपथ समारोह आयोजित किया गया। भारत के राष्टीय पदाधिकारी राकेश विनायका राष्टीय महासचिव इन्जिनियर विनय जैन जबलपुर एव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने एक भव्य समारोह मे मध्य रीजन के पदाधिकारियो को मानवता की सेवा राष्टीय स्तर पर पर्यवरण सामाजिक कार्य एवं धर्म समाज के उत्थान के साथ राष्ट सेवा की शपथ देव शास्त्र गुरु के समक्ष दिलवाई, साथ ही भोपाल के श्री महावीर ग्रुप के सभी नये पदाधिकारियों को भी शपथ दिलवाई।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के मध्य रीजन का हुआ शपथ समारोह
