पटेल समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। सामाजिक संस्था इटारसी पटेल समाज सेवा समिति की विशेष बैठक सरदार पटेल भवन, वर्मा कॉलोनी पुरानी इटारसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक संरक्षक एनपी चिमनिया ने की। बैठक में नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई।

अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार महालहा, कार्यकारी अध्यक्ष बीएल गालर, उपाध्यक्ष आरबी चौधरी, एनपी चौधरी, एलएन रावत, सुरेश चौधरी, केएन चिमानिया, आर वर्मा, मोहन गौर, संजय चिमानिया नियुक्त किए गए। सचिव पद पर अविनाश चौधरी, श्रीमती वीणा कटिहार, कोषाध्यक्ष पद पर एसआर पटेल, विनोद चौधरी एवं मीडिया प्रभारी संतोष गौर नियुक्त किए गए। संरक्षक मंडल में एनपी चिमनिया, एएल महाला, गुलाब दास महतो, अरुण महतो, डॉ. केके पटेल, एसके चिमानिया, श्रीमती मृदुलता चौधरी, श्रीमती उषा चिमानिया को मनोनीत किया। 15 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए।

 

Next Post

केंद्रीय जेल में नौ सौ से अधिक बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार

Mon May 5 , 2025
भोपाल। राजधानी में कैदियों को विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों एवं स्थानीय कर्मचारियों की जांच, परामर्श एवं उपचार दिया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ आफरीन आलम, […]

You May Like