परिवहन विभाग की सख्ती,कार्रवाई से 10 लाख राजस्व वसूली

सिंगरौली । जिले में ओवरलोडिंग, खुले में सामग्री परिवहन और परिवहन नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जहां विशेष जांच अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक का शासकीय राजस्व भी वसूल किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने मटवई एनटीपीसी तथा चौकी निवास स्थित जेपी प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश वाहनों की विशेष जांच की। जांच के दौरान ओवरलोड वाहन, बिना तिरपाल खुले में फ्लाई ऐश एवं अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन तथा आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी और दंडात्मक कार्रवाई की गई।

Next Post

पंजरेह राजस्व मंडल में बढ़ी प्रशासनिक व्यवस्था की मांग

Wed Jul 22 , 2026
सिंगरौली । राजस्व मंडल पंजरेह में वर्षों से पदस्थ एक पटवारी के स्थानांतरण तथा पंजरेह सर्किल में नायब तहसीलदार का नियमित कार्यालय संचालित किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण […]

You May Like