
विजयपुर। थाना आवदा ने अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी दयाराम पुत्र ग्यासिया आदिवासी उम्र 27 साल निवासी बुखारी को मसावनी उबाल वाली पुलिया पर कब्जे से 08 लीटर कच्ची शराब बेचते पकड़ा। थाना बडौदा में सूचनाकर्ता पप्पू पुत्र जमुनालाल अहिरवार उम्र 45 साल निवासी बड़ौदिया बिंदी ने बताया कि फरियादी के घर पर गुमशुदा अनीता पुत्री पप्पू अहिरवार उम्र 25 साल निवासी बड़ौदिया बिंदी घर से बिना बताए कहीं चली गई । थाना मगरदा मेंअवैध शराब पकड़ी है। आरोपी घनश्याम पुत्र सामलिया आदिवासी उम्र 50 साल निवासी ग्राम मगरदा को मगरदा अगरा रोड की पुलिया ग्राम मगरदा पर कब्जे से 30 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला कीमती 3300 रु के बेचते पकड़ा । फरियादी फूलवती पत्नी दीना गुर्जर उम्र 30 साल निवासी सिलपुरा ने रिपोर्ट की की कि बाबू गुर्जर का बोर ग्राम सिलपुरा पर आरोपी रेखा गुर्जर पत्नी मातादीन गुर्जर निवासी सिलपुरा ने फरियादी बाबू गुर्जर के बोर पर पानी भरने गई थी इसी बात को लेकर आरोपी ने मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी मारपीट कर चोट पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दी। अपराध क्रमांक 02/25 धारा 115(2), 296, 351(3) कायम कर विवेचना सउनि रणवीर गुर्जर को सौंपी है।
