किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश में शुरू किया बड़ा तलाशी अभियान

जम्मू, 19 जनवरी (वार्ता) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की तलाश में सोमवार सुबह एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।

यह अभियान रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया है। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई थी जब पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो से तीन आतंकवादियों के किश्तवाड़ के सिंहपोरा के जंगलों में छिपे होने की गुप्त सूचना पर सेना, पुलिस और एसओजी की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा अचानक किये गये ग्रेनेड हमले के कारण आठ सैनिक घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

 

 

Next Post

सीबीआई ने त्रिपुरा चिटफंड में चार करोड़ का गबन करने वाले आरोपी को पकड़ा

Mon Jan 19 , 2026
अगरतला, 19 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड के माध्यम से त्रिपुरा के लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल एक व्यक्ति को रविवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तपन प्रमाणिक के रूप में हुई है, […]

You May Like