4 संभागों में की गई कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम के खजाने को मजबूत करने के उद्देश्य से, नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक 2 कछपुरा, संभाग क्रमांक-7 अधारताल, संभाग क्रमांक-8 भानतलैया, संभाग क्रमांक-10 रांझी एवं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर में बकाया करदाताओं के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया। संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह संभाग क्रमांक 2 ने बताया कि कमला नेहरू नगर वार्ड में अरुण कुमार शुक्ला पर बकाया राशि 87,200/- रूपये होने के कारण सम्पत्ति अधिग्रहण की कार्यवाही की गयी वहीं जल शुल्क वसूली के दौरान नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी। महर्षि महेश योगी वार्ड में सम्पत्ति कुर्क करने नोटिस चस्पा किये गए एवं जल कर राशि जमा न करने पर नल कनेकशन काटने की कार्यवाही की गयी। इसके साथ साथ संभाग 8 भानतलैया के अंतर्गत हनुमानताल वार्ड में कलीमुल्ला पर 99,360, कुंवरलाल पर 1,93,960, काशीराम पर 80,631, मेसर्स मालपाणी मैन्यू फैक्चरिंग 1,91,251, मुन्ना लाल पर 80,715 एवं हाजी मो. युसुफ पर 72,015 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गयी।
बड़े डिफॉल्टरों के काटे नल कनेक्शन
संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में बकाया राशि न चुकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कदम उठाए है। उन्होंने बताया कि महर्षि सुदर्शन वार्ड में हजारों रुपयों का बकाया होने पर कई बड़े डिफॉल्टरों के नल कनेक्शन काट दिए गए। शहीद भगत सिंह वार्ड में बड़े बकायादारों के घरों के बाहर कुर्की के पोस्टर चस्पा किए गए, ताकि जनता में कर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़े। चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 96,070 जैसे बड़े बकाया पर निगम ने न केवल कुर्की का पोस्टर लगाया, बल्कि संपत्ति की तालाबंदी भी की। वहीं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 ईदन दास मालगानी पता – मेन रोड आई.टी.आई. जिसमें बकाया राशि 71,554 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई।

Next Post

जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का भव्य शुभारंभ

Wed Mar 18 , 2026
दमोह: बांदकपुर धाम शिव मंदिर में जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का शुभ आरंभ किया गया. श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल की ओर से बांदकपुर मंदिर में प्रतिदिन दिन संध्या आरती में डमरू बजाने वाले छोटे-छोटे बच्चों की टी शर्ट भेट की गई,एक विशेष ड्रेस कोड के साथ बच्चो ने […]

You May Like