वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

सतना: मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को सतना में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. विधायक व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा और शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में निकाली गई पैदल रैली.ज़िला कांग्रेस कमेटी के शहर प्रवक्ता अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पैदल मार्च का कार्यक्रम नजीराबाद से गौशाला चौक, अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, अहिंसा चौक, अस्पताल चौक, जगतदेव तालाब और कंवर राम टॉकीज होते हुए सिमरिया चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ.

रैली की जिम्मेदारी युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकित गुप्ता और संयोजन शहर ब्लॉक अध्यक्ष जतिन शाह ने संभाला. सेमरिया चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रणाली में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. इससे पूर्व, पूर्व शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद ने संविधान के अनुच्छेद 326 (मताधिकार) का वाचन कर लोगों को उनके वोट के प्रति जागरूक किया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

दिग्गजों ने साधा निशाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा की यह लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत देश के हर नागरिक के मताधिकार और लोकतंत्र को बचाने की है. सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि जनता का एक-एक वोट सरकार चुनता है और वही 5 साल तक भविष्य तय करता है. हर नागरिक को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा.

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सईद अहमद, उर्मिला त्रिपाठी, मकसूद अहमद, राजभान सिंह, नागेश्वर मिश्रा, रावेंद्र सिंह, संजीव अग्रवाल, हेमलता सिंह, डॉली चौरसिया, बरमेंद्र सिंह, राहुल सोनी, सिद्धार्थ देव सिंह, जेपी कुशवाहा, प्रवक्ता अमित गोयल, अजीम मंसूरी, रामकुमार तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक व वार्ड कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे. अंत में संयोजक जतिन शाह ने आभार व्यक्त किया.

Next Post

बैंकिंग क्षेत्र पर अखिलेश के 12 सवालों का बिंदुवार जवाब दिया वित्त मंत्रालय ने

Sat Oct 17 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव द्वारा मोदी सरकार के दौरान बैंकिंग क्षेत्र के कारोबार पर उठाए गए 12 सवालों का शुक्रवार को विस्तृत जवाब दिया जिसमे कहा गया है कि पिछले एक दशक में देश में बैंकिंग क्षेत्र […]

You May Like

Play sound