नेशनल अकाली दल संगठन को मजबूत करने को देशभर में बैठकें करेगा

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) नेशनल अकाली दल ने जनता के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने कैडर को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली और कई राज्यों में संगठनात्मक बैठकें करने का ऐलान किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि हम सदस्यता अभियान शुरू करने, नये सदस्यों को शामिल करने और जमीनी स्तर पर अपने संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने का इरादा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नये सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा।

श्री पम्मा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सार्वजनिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और वह संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस घोषणा के समय मौजूद लोगों में राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, सामाजिक शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रशमीत कौर बिंद्रा, दिल्ली राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

पार्टी के अनुसार बैठकों और सदस्यता अभियान के कार्यक्रम जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

 

Next Post

ब्रेंडन मक्कलम को इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाया गया

Sun Jul 12 , 2026
लंदन 12 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ब्रेंडन मक्कलम को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया है। हालांकि वह सीमित ओवर के क्रिकेट में इंग्लैंड के कोच बने रहेंगे। यह फैसल ऐसे समय आया है जब महज तीन महीने पहले […]

You May Like