जबलपुर:वन परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत कुशनेर तिराहे के पास में अज्ञात वाहन ने पैंगोलिन कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ पैंगोलिन के शव का पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जिसमेेंं खुलासा हुआ कि पैंगोलिन की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ पेंगोलिन के शव का पनागर उपभोक्ता डिपो परिसर में अंतिम संस्कार किया गया।
Next Post
आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है
Sat Oct 25 , 2025
बिरलाकोटा, 25 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है। श्री बिरला ने राजस्थान में कोटा में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन आदर्श हर युग में समाज […]

You May Like
-
5 months ago
पूर्ण दक्षता से सुरक्षा जिम्मा संभालेगी ‘कोर’
-
6 months ago
एसआईआर अभियान पर सतर्क दृष्टि रखें कार्यकर्ता: योगी