
जबलपुर। जिला न्यायालय में सुतली बम फोडकर न्यायालयीन कार्य में बाधा डालने वाले पांच आरोपियों को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों मेंं तनमय पिता अमित राजपूत 19 वर्ष निवासी शंकर नगर थाना माढोताल, अनूप श्रीपाल पिता रघुनाथ 18 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर चुंगी नाका थाना माढोताल, अनुज राजपूत पिता सुरेश 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा पैट्रोल पंप के पास थाना माढोताल, परोक्ष उर्फ दक्ष पिता राकेश राजपूत 18 वर्ष निवासी रामनगर कालोनी मझौली हाल काली़माता मंदिर के पास थाना विजय नगर, पंकज राजपूत पिता हेमराज राजपूत 28 वर्ष निवासी शंकर नगर पेट्रोल पंप के पास करमेता थाना माढोताल शामिल है।bपंकज पर रासकुा की भी कार्रवाई की गई।
इन्हें भेजा गया जेल
पूछताछ मेेंं अनूप श्रीपाल, अनुज राजपूत, तनमय ने बताया कि साथी कृष्णा ठाकुर के साथ अन्य आरोपी पंकज राजपूत एवं मनीष अहिरवार के साथ मिलकर जिला न्यायालय में तेज आवाज का फटाखा फोडकर न्यायालयीन कार्य में बाधा उत्पन्न करना स्वीकार किये प्रकरण में चारों आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की गई 4 आरोपियो को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दाखिल किया गया।
पंकज पर लगा रासुका-
मामले के अन्य आरोपी पंकज राजपूत पिता हेमराज राजपूत 28 वर्ष निवासी शंकर नगर पेट्रोल पंप के पास करमेता थाना माढोताल को थाना माढोताल पुलिस द्वारा पकडा गया जिसे थाना ओमती के उपरोक्त अपराध में विधिवत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी पंकज राजपूत अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ पूर्व से 11 अपराध, अपहरण, अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के दर्ज हेै। जो आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा है।
तीन अब भी फरार
ओमती के उपरोक्त प्रकरण में अन्य 3 फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है प्रकरण में धारा 132, 3(5) बीएनएस का ईजाफा किया गया।
