
जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने अधारताल तहसील के हल्का नंबर-2 में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल (34) को 2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने दुकान का शासकीय नामांतरण करने के एवज में घूस की मांग की थी।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक शरद विश्वकर्मा निवासी कटंगी की मां राधा विश्वकर्मा ने ग्रीन सिटी, माढ़ोताल में एक दुकान खरीदी थी। इस दुकान के शासकीय रिकॉर्ड में नाम ट्रांसफर कराने के लिए पटवारी मनोज बघेल लगातार चक्कर कटवा रहा था और काम के बदले रिश्वत मांग रहा था।
