होटल में असम की युवती को बंधकर बनाकर कराया देह व्यापार

जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ हैं जहां असम की युवती को होटल संचालक समेत दो बदमाश बंधकर बनाकर डरा धमकाकर उससे देह व्यापार करवा रहे थे। इतना ही नहीं देह व्यापार के करीब छह लाख रूपए भी ऐंठ लिए। पीडि़ता ने अब गढ़ा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती डेढ़ साल पहले काम की तलाश में जबलपुर आई थी। इस दौरान वे गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल संचालक अतुल चौरसिया के संपर्क में आ गई जिसने काम दिलवाने का युवती को झांसा दिया।

युवती उसके चंगुल में फंस गई। होटल संचालक अपनेे साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे के साथ मिलकर युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इसके बाद दोनों ने होटल में ही युवती को रूम में बंधक बनाकर रखा हुआ था। होटल संचालक अपनेे साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे के साथ मिलकर डेढ़ साल से युवती से जबरदस्ती देह व्यापार करवा रहा था। सेक्स रैकेट हाईप्रोफाइल स्तर पर चल रहा था। होटल में ग्राहकों से युवती के जिस्म का सौदा तय होनेे के बाद युवती को उन्हें सौंप दिया जाता था। देह व्यापार की रकम भी दोनों ऐंठ लेेते थे। युवती को कहीं जाने भी नहीं देते थे।

करीब डेढ़ में 6 लाख रूपए की रकम दोनेां ऐंठ गए। गत दिवस युवती दोनों के चंगुल से छूटी और लार्डगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान मेें रहने लगी थी। होटल संचालक और उसका साथी दोनों उसे आए दिन डराते धमकाते थे कि अगर रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे। अब युवती ने गढ़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस होटल संचालक अतुल चौरसिया निवासी गढ़ा, शीतल उर्फ मथुरा दुबे डिंडौरी के खिलाफ देह व्यापार समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर पतासाजी कर रही हैं। इसके साथ ही इसका भी पता लगाने में जुट गई है कि होटल में अब तक कितनी और महिलाओं और युवतियों की अस्मत का सौंदा हुआ है इसके साथ ही आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश जारी है।

Next Post

इजरायल ने यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को रोका

Mon Jun 2 , 2025
यरूशलम, 02 जून (वार्ता) इजरायल ने यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को आसमान में ही सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। इजरायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा कि आईडीएफ ने रविवार को यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को सफलतापूर्वक […]

You May Like

मनोरंजन