ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री से मिली सीतारमण

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।

वित्त मंत्रालय ने कल देर रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी और कहा कि श्री मार्टरबाउर ने ऑस्ट्रिया और भारत को साझा मूल्यों वाला स्वाभाविक सहयोगी बताया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख पहलुओं, प्रमुख सुधारों और नीतिगत उपायों को साझा किया।

श्रीमती सीतारमण ने ई-मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष के माध्यम से और दोनों पक्षों की स्टार्ट-अप कंपनियों के बीच विशेष रूप से फिनटेक में निवेश और व्यापार सहयोग के अवसरों को रेखांकित किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने श्री मार्टरबाउर को सहयोग के लिए क्षेत्रीय अवसरों का पता लगाने और एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

Next Post

आरएसएस और भाजपा की मानसिकता में छुआछूत की भावना -गहलोत

Fri Apr 11 , 2025
जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंदिरों में छुआछूत को मानवता पर कलंक बताते हुए आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मानसिकता के अंदर छुआछूत की भावना हैं, इसलिए मंदिरों में […]

You May Like

मनोरंजन