दुग्ध संघ ने निभाया मामा का फर्ज

सीहोर. भोपाल दुग्ध संघ ने भी समिति से जुड़े हुए लोगों के लिए भोपाल दुग्ध संघ ने मायरा (भात) योजना शुरू की है्र. इस योजना के तहत दुग्ध संघ से जुड़े परिवारों के यहां विवाह आयोजनों में दुग्ध संघ के अधिकारी और सदस्य शामिल होकर मामा का फर्ज निभाते हुए विवाह के एक दिन पूर्व मायरा परंपरा को निभा रहे है. इसी के तहत गुरुवार को सहकारी दुग्ध समिति के ग्राम कचनारिया निवासी किसान कैलाश बरेठा की पुत्री निकिता बरेठा के विवाह मंडप कार्यक्रम में भोपाल दुग्ध संघ के पदाधिकारी और समिति के सदस्य शामिल हुए. जहां पर समिति के जिला नोडल अधिकारी कृपाल सिंह दुगरिया, पर्यवेक्षक मूलचंद वर्मा, पर्यवेक्षक पंकज गौर, गोविंद शर्मा, मुंगावली समिति के सचिव जगदीश वर्मा, धनखेड़ी समिति सचिव मनोहर वर्मा, दुग्ध समिति कचनारिया के अध्यक्ष दिनेश राठौर, सचिव मुकेश कुमार बरेठा मामा के रूप में भांजी की शादी में उपस्थित हुए. मायरा योजना के तहत परंपरा निभाते हुए 11000 रुपए की नगद राशि, मायरा, फल माला और मिठाई, वस्त्र भेंट कर रस्म निभाई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Next Post

सफाईकर्मियों को दस तारीख से पहले प्रदान करें वेतन

Fri Nov 28 , 2025
सीहोर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप सिंह करोसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में ठेके पर जो सफाई कर्मचारी रखे जा रहे हैं, उन्हें ठेके पर रखने की बजाय संविदा नियुक्तियों पर रखा जाए। उन्होंने […]

You May Like