इलाज में लापरवाही,पुलिस ने दर्ज किया डॉक्टर के खिलाफ मामला 

खंडवा। इलाज में लापरवाही के चलते एक डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में प्रेक्टिस करने वाले इस डॉक्टर पर आरोप है कि,बीते दिनों एक महिला के इलाज के दौरान उन्होंने लापरवाही बरती थी। जिसके चलते पहले तो उसके पैरों को काटना पड़ा, लेकिन उसके बावजूद भी महिला को नहीं बचाया जा सका, और उसकी मौत हो गई । महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर मामला दर्ज करने को लेकर तब से ही परिजनों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद मंगलवार देर शाम पदम नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में डॉक्टर वाजिद शेख पर धारा 106 (1) बीएनएस के तहत इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया है ।

Next Post

दोस्तों के साथ आए भोपाल के युवक की शिप्रा में डूबने से मौत

Wed Jun 25 , 2025
उज्जैन। शिप्रा नदी में भोपाल से आए युवक की बुधवार सुबह डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रामघाट से कुछ दूरी पर बने सिद्ध आश्रम घाट पर एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। […]

You May Like