इंदौर में क्रिसमस की रौनक, बाजार सजे, चर्चों में विशेष प्रार्थना की तैयारी

इंदौर। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। प्रमुख बाजारों में क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइट्स, सांता क्लॉज़ की टोपी, केक और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं शहर के चर्चों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 दिसंबर की रात को चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा (मिडनाइट मास) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चर्च परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्रिसमस के मौके पर इंदौर शहर आपसी भाईचारे और उल्लास के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

ईसाई समाज द्वारा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व मध्य रात्रि आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गिरिजाघरों में आकर्षक सजावट की गई है। माता की गोद में प्रभु यीशु की झांकियां भी सजाई गई हैं।

Next Post

आठों विधान सभा में बनाएंगे खेल परिसरः कैलाश सारंग

Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत मंगलवार सुबह रानीताल खेल परिसर में जिला स्तर पर खेलों का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट सहित विभिन्न सास्कृतिक एवं खेल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like