
इटारसी । जिले में मानसून अभी भी सक्रिय है। शुक्रवार, 13 सितंबर 2025 की सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले की औसत वर्षा 5.7 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा 21.2 मिमी बारिश पचमढ़ी में हुई। वहीं, सबसे कम इटारसी और माखननगर में शून्य मिमी बारिश दर्ज की गई।जिले की औसत कुल वर्षा 1271.8 मिमी तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1197.4 मिमी थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी है।
तवा पूरा भरा, बरगी के गेट खुले
जिले में हुई बारिश के चलते सभी प्रमुख जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार।
सेठानी घाट (नर्मदा नदी): नर्मदा नदी का जलस्तर 939.70 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (967.00 फीट) से काफी नीचे है।
तवा बांध: तवा बांध का जलस्तर 1165.70 फीट (355.33 मीटर) है, जो इसकी पूर्ण क्षमता 1166.00 फीट (355.40 मीटर) के बेहद करीब है। बांध की लाइव क्षमता 99.38% भर चुकी है। वर्तमान में बांध के सभी गेट बंद हैं। हालांकि, बिजली उत्पादन के लिए 104 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बरगी बांध: बरगी बांध का जलस्तर 422.65 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 9 गेट आधा मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 1296 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बारना बांध: बारना बांध का जलस्तर 348.55 मीटर पर स्थिर है।
